नारायणपुर में एनपीएल का रोमांच चरम पर, तीन मुकाबलों में महाकाल वारियर, आलिया इलेवन और केजीएन मोटर ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नारायणपुर प्रीमियर लीग (NPL) के रोमांचक मुकाबलों में महाकाल वारियर, आलिया इलेवन और केजीएन मोटर ने जीत हासिल की. रंजीत यादव, मो. अफजल और गौतम ओझा बने मैन ऑफ द मैच.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर : नारायणपुर प्रीमियर लीग (एनपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेले गये. तीनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. मैच देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

विज्ञापन

रंजीत यादव, मो. अफजल और गौतम ओझा बने मैन ऑफ द मैच

पहले मुकाबले में महाकाल वारियर और मंडल मैशनरी की टीम आमने-सामने हुई. महाकाल वारियर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मंडल मैशनरी को पराजित कर जीत दर्ज की. बेहतरीन प्रदर्शन के लिए महाकाल वारियर के रंजीत यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

दूसरे मुकाबले में आलिया इलेवन ने एमएस नर्सिंग होम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. आलिया इलेवन ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए एमएस नर्सिंग होम को शिकस्त दी. मैच में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले मो. अफजल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

केजीएन मोटर ने बातों केयर को हराया

तीसरे मुकाबले में केजीएन मोटर और बातों केयर के बीच मुकाबला हुआ. केजीएन मोटर ने शानदार खेल दिखाते हुए बातों केयर को हराकर मुकाबला अपने नाम किया. शानदार प्रदर्शन के लिए गौतम ओझा को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

एनपीएल के मुकाबलों के साथ खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है. आयोजन को सफल बनाने में मदन मंडल, अफजल अंसारी, रोहित मंडल, रंजीत मंडल, हसरत अंसारी और अनवर अंसारी समेत अन्य लोग शामिल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola