फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष फिर चुने गये मोहन प्रसाद, अब प्रखंड-नगर कमेटियों में चुनावी जंग

Updated:
विज्ञापन

मोहन भैया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोहन प्रसाद फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन, जामताड़ा के निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए. शीघ्र ही प्रखंड व नगर निकायों में चुनाव संपन्न होंगे. संगठन की नई दिशा तय.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा : फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी के निर्देश पर जामताड़ा जिला संगठन के चुनाव को लेकर मंगलवार को दुमका रोड स्थित पटोदिया धर्मशाला में बैठक हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह जामताड़ा जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद, चुनाव पर्यवेक्षक सह कार्यकारी अध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से मोहन प्रसाद को पुनः जामताड़ा जिला फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का जामताड़ा जिलाध्यक्ष चुना गया. इसके बाद जिला अध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष मोहन प्रसाद ने जिले के सभी छह प्रखंडों तथा जामताड़ा और मिहिजाम नगर निकाय में गठित प्रखंड अध्यक्ष व कमेटियों को भंग करने की घोषणा की.

निष्पक्ष चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों को मिली जिम्मेदारी

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है. जामताड़ा प्रखंड में वाशेद अंसारी व पांडव यादव, करमाटांड़ में यूसुफ अंसारी व सुरेश मंडल, नारायणपुर में तेजाउल अंसारी व तारिणी पोद्दार, फतेहपुर में कृष्णा महतो व शिरोमणि यादव, कुंडहित में मधुसूदन मंडल व परितोष राय तथा नाला में रघुनाथ मंडल, शांतिमय घोष, जगबंधु पाल व धर्मचंद मांझी को जिम्मेदारी दी गयी है.

जामताड़ा नगर में विनय भगत व सत्यनारायण टिडवेल तथा मिहिजाम नगर में सोहन राम व पप्पू तिवारी पर्यवेक्षक बनाये गये हैं.

दो माह में प्रखंड-नगर चुनाव कराने का निर्देश

सभी पर्यवेक्षकों को दो माह के अंदर अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव पूरा कराने का निर्देश दिया गया है. प्रखंड व नगर निकाय चुनाव के बाद जिला कार्यसमिति का चुनाव कराया जाएगा. प्रदेश मीडिया प्रभारी देव कुमार साव ने संगठनात्मक गतिविधियों एवं चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola