कुंभ, उपासना और मौर्य एक्सप्रेस के परिचालन में संशोधन, अलग-अलग तिथियों में बदले मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्व मध्य रेलवे में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं. कुंभ, उपासना और मौर्य एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव हुआ है. जानें कौन सी ट्रेनें प्रभावित हैं.

विज्ञापन

जामताड़ा. पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में संशोधन किया गया है. रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार हावड़ा-देहरादून और संबलपुर-गोरखपुर रेलखंड की कई ट्रेनों को निर्धारित परिवर्तित मार्ग के बजाय दूसरे मार्ग से चलाया जाएगा.

विज्ञापन

कुंभ और उपासना एक्सप्रेस का बदला मार्ग

13037 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस की 23, 24, 26 एवं 27 सितंबर को प्रारंभ होने वाली यात्राओं, 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस की 25 सितंबर की यात्रा, 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस की 23 एवं 26 सितंबर की यात्रा तथा 13038 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस की 22, 24 एवं 25 सितंबर की यात्राओं का मार्ग परिवर्तित किया गया है.

अब ये ट्रेनें सीतारामपुर-झाझा-किऊल-नवादा-मानपुर-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलेंगी. पूर्व में इन ट्रेनों के लिए सीतारामपुर-प्रधानखंता-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग निर्धारित किया गया था.

मौर्य एक्सप्रेस अब इस मार्ग से चलेगी

15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस की 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक निर्धारित यात्राओं तथा 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस की 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक निर्धारित यात्राओं का मार्ग भी बदला गया है.

अब दोनों ट्रेनें जसीडीह-देवघर-दुमका-भागलपुर-मुंगेर-बरौनी के रास्ते चलेंगी. पहले इन ट्रेनों को जसीडीह-किऊल-मुंगेर-बरौनी मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया था.

हटिया-पटना एक्सप्रेस की यात्रा रद्द

वहीं 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस की 25 सितंबर को प्रारंभ होने वाली यात्रा अब रद्द रहेगी. इस यात्रा को पहले परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola