फतेहपुर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन, नागरिक कर्तव्य और स्व का बोध पर हुई मंथन

Updated:
विज्ञापन
17 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत करते कार्यकर्ता  | Prabhat Khabar Network

17 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत करते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

फतेहपुर के विवेकानंद आश्रम में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें युवाओं ने राष्ट्र निर्माण और नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर अपने विचार साझा किए.

विज्ञापन

फतेहपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) फतेहपुर की ओर से शनिवार को हरिहर धाम स्थित विवेकानंद आश्रम में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम दो सत्रों में 'नागरिक कर्तव्य' एवं 'स्व का बोध' पर हुआ, जिसमें लगभग 48 युवा छात्रों ने भाग लेकर राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया.

पहले सत्र में आनंद कुमार मिश्रा ने युवाओं को कार्यक्रम की अवधारणा से परिचित कराया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और उन्हें सकारात्मक सोच व जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज में योगदान देना चाहिए. दूसरे सत्र में सत्यजीत सोनू ने कहा कि राष्ट्र सेवा केवल सीमाओं पर रहकर ही नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में अपने नागरिक कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करके भी की जा सकती है.

मनोज कुमार झा ने खेल-खेल में संस्कारों एवं सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर बल दिया. मौके पर दीपक पंडित, अर्धदीप मंडल, रौनक राय, अंशु मय आदि कार्यकर्ता थे.


विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola