दहेज उत्पीड़न के फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

नारायणपुर. दहेज उत्पीड़न) मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त आवेश अली के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है.

विज्ञापन

नारायणपुर. नारायणपुर थाने में 28 अप्रैल 2022 तो दर्ज कांड संख्या- 50/22, धारा 498(ए)/34 भादवि ( दहेज उत्पीड़न) मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त आवेश अली के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है. यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गयी है. जानकारी के अनुसार, आवेश अली, ग्राम पतोवा, थाना बिचकोड़वा (चकाई), जिला जमुई (बिहार) का निवासी है. दहेज उत्पीड़न से जुड़े इस मामले में नामजद आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है. न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था. सोमवार को नारायणपुर के एसआइ हीरा ठाकुर ने आरोपी के पैतृक आवास पर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का अवसर दिया है. निर्धारित अवधि के भीतर हाजिर नहीं होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया भीहो सकती है.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola