ePaper

वाक फॉर डिस्लेक्सिया के तहत की गयी पदयात्रा

Updated at : 16 Oct 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
वाक फॉर डिस्लेक्सिया के तहत की गयी पदयात्रा

बिंदापाथर. पीएमश्री उवि में वाक फॉर डिस्लेक्सिया के तहत पदयात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

बिंदापाथर. पीएमश्री उच्च विद्यालय से वाक फॉर डिस्लेक्सिया के तहत पदयात्रा निकाली गयी. पदयात्रा में छात्र-छात्रा सहित शिक्षकों ने हिस्सा लिया. प्रधानाध्यापक दुलाल हांसदा ने बताया कि डिस्लेक्सिया एक सीखने की अक्षमता है, जिससे पढ़ने, लिखने और शब्दों को समझने में कठिनाई होती है. क्योंकि यह मस्तिष्क में भाषा को संसाधित करने के तरीके को प्रभावित करता है. इसके कारण वाणी के ध्वनियों को पहचानने और अक्षरों से उनके संबंध समझने में समस्याएं होती है. डिस्लेक्सिया के परिणामस्वरूप लोग अक्षरों और शब्दों को मिला सकते हैं. उच्चारण या लिखने में गलतियां हो सकती है और बोलने में भी देरी हो सकती है. मौके पर शिक्षक आनंदमय मंडल, सुमंत घाटी, अनिमेष यादव, संजय कुमार दास, बलदेव हांसदा, परमानंद मरांडी, सुकरराम हांसदा, कामदेव मंडल, तापस चटर्जी, विशाल यादव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola