ePaper

मवि नाला में चल रहे विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा

Updated at : 03 Dec 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
मवि नाला में चल रहे विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा

बिंदापाथर. मध्य विद्यालय नाला के सभागार में मासिक गुरुगोष्ठी बीइइओ मिलन कुमार घोष की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

बिंदापाथर. मध्य विद्यालय नाला के सभागार में मासिक गुरुगोष्ठी बीइइओ मिलन कुमार घोष की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान बीइइओ ने विद्यालय में चल रहे विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. घंटी, स्वच्छता, साफ-सफाई, सामूहिक प्रार्थना सभा, पठन-पाठन, मध्याह्न भोजन व्यवस्था, वर्ग अष्टम से वर्ग द्वादश बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने, बच्चों के आच्छादन प्रतिशत में वृद्धि, ई-विद्यावाहिनी में शिक्षक एवं छात्रों की अटेंडेंस, एसए-1 परीक्षा, प्रोजेक्ट रेल परीक्षा, जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा, ई-कल्याण छात्रवृत्ति, सावित्री बाई फुले आदि समीक्षा की. समापन सत्र में सामूहिक शपथ पाठ व राष्ट्रगान हुआ. मौके पर बीपीओ नित्यानंद गोराई, सीआरपी समर लायक, बिधान साधु, समीर महतो, शिक्षक बिमल सिंह, राधा विनोद मंडल, राजेंद्र शर्मा, बच्चू कुमार सिंह, संजय बनर्जी, ज्योति पावरिया, रुपाली कुमारी, कल्पना कुमारी, नंदिनी सिंह, भरत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola