ePaper

झारखंड में बेरोजगारी दर अब बढ़कर 59 प्रतिशत हुई: मोहन मंडल

Updated at : 04 May 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में बेरोजगारी दर अब बढ़कर 59 प्रतिशत हुई: मोहन मंडल

झारखंड में बेरोजगारी दर अब बढ़कर 59 प्रतिशत हुई: मोहन मंडल

विज्ञापन

भारत की जनवादी नौजवान सभा की हुई बैठक संवाददाता, जामताड़ा: जामताड़ा में भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) की बैठक रविवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता गोमस्त बास्की ने की और राज्य संयोजक मोहन मंडल पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे. बैठक में महेंद्र राउत ने संगठन के संविधान पर जानकारी दी. मोहन मंडल ने कहा कि जामताड़ा में युवाओं को शिक्षा और रोजगार की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मेडिकल और बीएड कॉलेज केवल नाममात्र बने हैं और फैक्ट्री बंद पड़ी हैं. बेरोजगारी की दर राज्य में 10% से बढ़कर 59% हो गयी है, जो चिंताजनक है. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर युवाओं को धोखा देने का आरोप लगाया. बैठक में पुरानी जिला कमेटी भंग कर नई तदर्थ कमेटी बनायी गयी, जिसमें गोमस्त बास्की को जिला संयोजक और प्रणय पर्णिकर, सद्दाम आलम व लोगोमुनि टुडू को सह संयोजक चुना गया. आगामी तीन महीनों में 5000 सदस्य बनाने, 10 प्राथमिक इकाइयों का गठन करने, जिला केंद्र स्थापित करने और युवाओं के मुद्दों पर उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर लतिका मरांडी, एजाज हुसैन शाह, सरफराज आलम, राकेश बाउड़ी, वसीम अंसारी, दीपक हेम्ब्रम, संतोष सोरेन, नेपाल हेंब्रम , विक्रम बाउरी, दीपा हेंब्रम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola