सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची सहित दो युवक घायल

कोरीडीह टू डोका तालाब के समीप सड़क दुर्घटना में एक 7 वर्षीय बच्ची सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
नारायणपुर. कोरीडीह टू डोका तालाब के समीप सड़क दुर्घटना में एक 7 वर्षीय बच्ची सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. गुरुवार को राजधनवार निवासी नवीन कुमार और राहुल कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर मिहिजाम जा रहे थे. कोरीडीह टू गांव के डोका तालाब के पास कुर्बान मियां की पुत्री सेबा खातून सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान वह बाइक से टक्करा गयी. इससे बच्ची और बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. इस घटना में बच्ची के सिर पर गंभीर चोट लगी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




