नाला उवि के दो छात्रों ने सहायक लोको पायलट की परीक्षा किया पास

Updated:
विज्ञापन
नाला उवि के दो छात्रों ने सहायक लोको पायलट की परीक्षा किया पास

नाला. राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के दो छात्रों ने भारतीय रेल में असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा पास कर विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया है.

विज्ञापन

नाला. दृढ़ इच्छाशक्ति एवं लगन हो तो कोई भी सफलता के शिखर पर पहुंच सकता है. राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के दो छात्रों ने भारतीय रेल में असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा पास कर विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया है. मालूम हो कि नाला प्रखंड के लछुरायडीह ग्राम के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले मधुसूदन मंडल के पुत्र दीपक कुमार मंडल एवं इसी ग्राम के उत्पल मंडल के पुत्र सूरज मंडल के इस सफलता पर विद्यालय के साथ-साथ गांव में खुशी का माहौल है. मौके पर प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार मंडल ने कहा कि इन दोनों छात्रों ने तमाम विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए इस मुकाम तक पहुंचा है. इन दोनों की सफलता से बाकी विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी. शिक्षक सुरजीत भट्टाचार्य ने कहा कि गरीबी उन्नति के लिए बाधा नहीं बल्कि प्रेरणा है. इस बात को दोनों विद्यार्थियों ने साबित कर दिया है. बताया कि सूरज मंडल आसनसोल डिविजन में अपना योगदान दे चुका है, जबकि दीपक कुमार मंडल 13 मार्च 2026 को अपना योगदान मालदा डिविजन में समर्पित करेंगे. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने दोनों छात्रों को इंटरमीडिएट परीक्षा पास होने का प्रमाण-पत्र समर्पित किया.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola