ePaper

गायछांद से दो साइबर आरोपित गिरफ्तार, 25.20 लाख नकद किये गये जब्त

Updated at : 25 Jun 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
गायछांद से दो साइबर आरोपित गिरफ्तार, 25.20 लाख नकद किये गये जब्त

जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जामताड़ा थाना क्षेत्र के गायछांद में छापेमारी कर दो साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जिले के साइबर अपराधियों का नाम गुंडा पंजी में होगा अंकित : एसपी संवाददाता, जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जामताड़ा थाना क्षेत्र के गायछांद में छापेमारी कर दो साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 25 लाख 20 हजार रुपये नकद व अन्य सामान भी जब्त किया है. इसका खुलासा एसपी राजकुमार मेहता ने बुधवार को जामताड़ा साइबर थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर किया. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार वर्मा, एसआइ पुष्पेश्वर दास, एसआइ विनोद सिंह, एएसआइ स्टेनली हेंब्रम व अन्य पुलिस कर्मियों को शामिल करते हुए जामताड़ा थाना क्षेत्र के गायछांद में साइबर आरोपियों के विरुद्ध छापेमारी की गयी. इसी क्रम में गायछांद स्थित परेश मंडल के घर में साइबर अपराध करते हुए दो साइबर आरोपी गिरफ्तार किये गये. इसमें करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ताराबहाल निवासी प्रदीप कुमार मंडल व कांशीटांड़ निवासी रघुवीर कुमार मंडल (वर्तमान पता-गायछांद) शामिल है. एसपी ने बताया कि छापेमारी के बाद जब घर की तलाशी ली गयी तो साइबर अपराध से इकट्ठा की गयी राशि 25 लाख 20 हजार नकद जब्त किया गया. साथ ही साथ एक चार पहिया वाहन, 10 मोबाइल, 20 सिम, 05 एटीएम, 01 लैपटॉप, 01 चेक बुक भी जब्त किया गया. इस संबंध में इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 46-2025 दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया. एसपी ने बताया कि ये विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड में केवाइसी अपडेट कराने की बात बताकर एवं लोगों को झांसे में लेकर उनके मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर तथा उनके मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर उनके बैंक की सारी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ठगी करते थे. बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप कुमार मंडल पर पूर्व में दो मामला दर्ज है. साइबर ठगी के रुपये आपस में बांटने के फिराक में थे साइबर आरोपी एसपी ने बताया कि छापेमारी को लेकर पूरी टीम इन आरोपियों के पीछे लगी हुई थी. पूछताछ की गयी तो पता चला कि घर में 25 लाख 20 हजार रुपये है, जो साइबर क्राइम करके जमा किया है. बताया कि सूचना मिली थी कि दो- तीन साइबर आरोपियों के बीच पैसे का बंटवारा होने वाला है. कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त बहुत ही शातिर हैं. यह रिकवरी सबसे बड़ी रिकवरी है. इन आराेपियों की पूरी चैनल है. जामताड़ा के हर एक गांव में जो भी साइबर क्राइम कर रहे हैं, उन्हें एक-एक करके चुन-चुन कर उठायेंगे. जामताड़ा से साइबर क्राइम को समाप्त करेंगे. कहा अभी भी साइबर अपराधियों को चेतावनी दे रहे हैं कि साइबर ठगी का व्यापार बदल लें, अन्यथा उनके लिए एक ही जगह है जेल. एसपी ने कहा कि साइबर अपराधियों का गुंडा पंजी में नाम अंकित होगा. और पूरे जीवन गुंडा के लिए अंकित रहेगा. आने वाली पीढ़ी भी साइबर अपराधियों को गुंडा के रूप में ट्रीट करेगा. कहा कि जब भी साइबर टीम छापेमारी में जाती है तो साइबर अपराधियों के लिए मुखवीर का काम करने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है. उसे साइबर क्राइम में मुख्य अभियुक्त के रूप में गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. गिरफ्तार साइबर अपराधियों की संपत्ति की भी जांच की जायेगी. मौके पर डीएसपी चंद्र शेखर, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, इंस्पेक्टर जयंत तिर्की, डीके वर्मा, बिहारी मरांडी सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola