लालूडीह गांव में वज्रपात से दो मवेशी मरे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Oct 2024 6:17 PM
चापुड़िया पंचायत अंतर्गत लालूडीह गांव के किसान लखीराम मुर्मू का वज्रपात से एक गाय और बैल मर गया.
फतेहपुर. प्रखंड के चापुड़िया पंचायत अंतर्गत लालूडीह गांव के किसान लखीराम मुर्मू का वज्रपात से एक गाय और बैल मर गया. गुरुवार की दोपहर बाद हल्की बारिश के साथ ठनका गिरा गया था. बैल एवं गाय की कीमत करीब 60000 रुपये बताया जा रहा है. लखीराम मुर्मू के बैल के मर जाने से वह काफी चिंतित हैं. उनका खेती का कार्य बाधित हो गया. अब बैल खरीदने के लिए उनके पास पैसे भी नहीं है. वे काफी गरीब परिवार से आते हैं. उन्होंने अंचलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










