सत्य ही सनातन धर्म का आधार है : कुलदीप कृष्ण जी महाराज

Updated:
विज्ञापन
सत्य ही सनातन धर्म का आधार है : कुलदीप कृष्ण जी महाराज

बिंदापाथर. सिमलडुबी पंचायत अंतर्गत मंझलाडीह गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ जारी है.

विज्ञापन

– बिंदापाथर के मंझलाडीह में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा जारी बिंदापाथर. सिमलडुबी पंचायत अंतर्गत मंझलाडीह गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ जारी है. इसके तीसरे दिन कथावाचक श्रीहित कुलदीप कृष्ण जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया. कहा कि ‘सत्य’ ही सनातन धर्म का आधार है, जिससे तप, योग और अन्य धर्मों की उत्पत्ति होती है. उन्होंने महाभारत के प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि भीष्म पितामह ने धर्म और जीवन के गूढ़ रहस्यों को स्पष्ट किया था, जो व्यक्ति वेदों के अनुरूप आचरण करता है, दूसरों के प्रति प्रेम और सहयोग की भावना रखता है, वह भगवान को प्रिय होता है और उसकी आयु भी दीर्घ होती है. वहीं क्रोध को मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु बताते हुए उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को नष्ट कर देता है, जो जीवन में पश्चाताप का कारण बनता है. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए. स्पीकर ने वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक श्रीहित कुलदीप कृष्ण जी महाराज से आशीर्वाद लिया और महाआरती में शामिल हुए. आयोजक समिति ने उनका भव्य स्वागत किया. उन्होंने आयोजन की सराहना की. कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नैतिक मूल्यों का संचार होता है.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola