वज्रपात की चपेट आने से जला ट्रांसफॉर्मर

नाला. प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश व वज्रपात से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
नाला. प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश व वज्रपात से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बुधवार दोपहर के बाद हुई बारिश से चकनयापाड़ा पंचायत अंतर्गत बाबूपुर गांव में ट्रांसफॉर्मर वज्रपात की चपेट में आने से जल गया, जिसके कारण पूरे गांव में अंधेरा छा गया है. ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर बाद हुई बारिश व वज्रपात से ट्रांसफॉर्मर जल गया. आसमानी बिजली की कड़क इतनी जोरदार थी कि लोग अपने-अपने घरों में दुबक कर रहने को विवश हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










