ePaper

टेलर व डंपर की हुई टक्कर, चालक गंभीर

Updated at : 19 Sep 2024 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
टेलर व डंपर की हुई टक्कर, चालक गंभीर

तांबाजोड़ मोड़ के समीप टेलर और डंपर के बीच आमने-सामने टक्कर हो जाने से डंपर चालक रामदेव मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

बिंदापाथर. तांबाजोड़ मोड़ के समीप टेलर और डंपर के बीच आमने-सामने टक्कर हो जाने से डंपर चालक रामदेव मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया गया कि डंपर (जेएच-02पी-3632) चालक जामताड़ा से कोयला खाली कर चितरा कोलियरी जा रहे थे. वहीं टेलर (एनआइ-01 एई- 6659) दुमका से जामताड़ा की ओर जा रहा था. इसी क्रम में यह घटना हुई. घटना के बाद साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य सड़क स्वत: जाम हो गया. जानकारी मिलते ही बिंदापाथर थाना प्रभारी बालाजी राजहंस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर दोनों वाहनों को क्रेन से हटाये. सड़क जाम हटाते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया. दोनों तरफ से छोटी बड़ी वाहन जाम में एक घंटा फंसा रहा. डंपर चालक रामदेव मंडल की स्थिति गंभीर बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola