वीआर डिवाइस से पर्यटन स्थलों का कराया गया टूर

Updated:
विज्ञापन
वीआर डिवाइस से पर्यटन स्थलों का कराया गया टूर

जामताड़ा. खिलाड़ियों और पर्यटकों को वीआर डिवाइस के माध्यम से झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों का वर्चुअल टूर कराया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. विश्व पर्यटन दिवस पर जिला पर्यटन विशेषज्ञ सूरज गुप्ता ने इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों व पर्यटकों को वीआर डिवाइस के माध्यम से झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों का वर्चुअल टूर कराया. पर्यटकों ने कहा कि इस तरह के तकनीक से पर्यटन को नयी दिशा मिलेगी. जिले के दर्शनीय स्थलों की पहचान व्यापक स्तर पर होगी. इसी क्रम में जिला पर्यटन कार्यालय एवं नगर परिषद कर्मियों के संयुक्त तत्वावधान में पर्वत विहार पार्क एवं चंचला मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया. पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ पर्यटन स्थलों के महत्व पर लोगों को जागरूक किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola