अज्ञात वाहन के धक्के से तीन लोग घायल, धनबाद रेफर

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के धक्के से तीन लोग घायल, धनबाद रेफर

नारायणपुर. नारायणपुर-बुधुडीह मुख्य मार्ग पर भैयाडीह गांव के समीप एक चार पहिया वाहन के धक्के से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

नारायणपुर. नारायणपुर-बुधुडीह मुख्य मार्ग पर भैयाडीह गांव के समीप एक चार पहिया वाहन के धक्के से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सोमवार दोपहर बाद की है. जानकारी के अनुसार, बरमासिया (मंझलाडीह) निवासी बिनोद हेंब्रम अपनी पत्नी मखोदी मुर्मू और बहन रासमुनी हेंब्रम के साथ बाइक से लखनपुर अपने बहन के घर जा रहे थे. इसी दौरान भैयाडीह गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया. इस घटना में बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया गया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को धनबाद रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola