ePaper

तीन साइबर ठग गिरफ्तार, आठ मोबाइल व 12 सिम जब्त

Updated at : 18 Apr 2025 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
तीन साइबर ठग गिरफ्तार, आठ मोबाइल व 12 सिम जब्त

जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. खरकोकुंडी (महेशपुर) गांव से तीन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान नारायणपुर थाना क्षेत्र के खरकोकुंडी (महेशपुर) गांव से तीन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इसकी जानकारी साइबर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर खरकोकुंडी गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान गांव में महुआ पेड़ के नीचे झाड़ी के समीप साइबर अपराध करते तीन साइबर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद निवासी करण दां, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के फिटकोरिया निवासी फुरकान अंसारी व सद्दाम अंसारी शामिल है. इन सभी के पास से 13,700 रुपये नकद, 08 मोबाइल, 12 सिम, 02 एटीएम, 01 आधार कार्ड, 02 पैन कार्ड जब्त किया गया है. इस संबंध में इन सभी के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाने में कांड संख्या 30-2025 दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया. साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि ये सभी गूगल में विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों, ई-पेमेंट कंपनियों, उपभोक्ता सामग्री कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर के रूप में अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालकर उपभोक्ताओं से कॉल प्राप्त कर उनकी आने वाली समस्याओं का निबटारा करने के नाम पर ठगी करते थे. क्विक सपोर्ट, एनी डेस्क जैसे मोबाइल एप शेयरिंग एंप डाउनलोड करवाकर उनकी सारी बैंक की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी करता है. बताया कि ये सभी बिहार, प. बंगाल, उत्तर प्रदेश व गुजरात के लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. छापेमारी में साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, एसआइ हीरालाल महतो, एएसआइ स्टेनली हेंब्रम सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola