हत्या के आरोप में एक और अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने बुधवार को हत्या के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को हत्या के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसी वर्ष फरवरी में पुलिस ने जबरदहा गांव से अनिल सोरेन का शव बरामद किया था. मृतक की पत्नी कुसमी टुडू ने इस मामले में नारायणपुर थाने में आवेदन देकर पड़ोस के ही चार लोगों को पति की हत्या कर देने का आरोप लगाया था. इस आलोक में नारायणपुर थाना कांड संख्या 19/2024 दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत थी. शुक्रवार को थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने तीसरे आरोपी बिनोद सोरेन की गिरफ्तारी की है. उन्हें शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. इस घटना में शामिल दो अभियुक्त छोटका सोरेन और सुरेश सोरेन को तीन दिन पूर्व ही जेल भेजा जा चुका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




