कारा की सुरक्षा में किसी प्रकार का न हो चूक : डीसी

Updated:
विज्ञापन
कारा की सुरक्षा में किसी प्रकार का न हो चूक : डीसी

डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक हुई. इस अवसर पर नये जेल निर्माण स्थल पाथरचपड़ा में जलापूर्ति के लिए पीएचइडी को उपलब्ध प्राक्कलन में पुनः सुधार कर प्राक्कलन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके अलावा मंडल कारा में संसीमित बीमार बंदियों को सदर अस्पताल जामताड़ा में इलाज कराने को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सदर अस्पताल जामताड़ा में कैदी वार्ड में सिविल कार्य प्रगति की समीक्षा की. उसे ससमय पूर्ण करने को कहा. कारा में डंप कचरे का उठाव करने को कहा. डीसी ने कहा कि कारा की सुरक्षा में किसी प्रकार का चूक नहीं होना चाहिए. कारा सुरक्षा के दृष्टिगत सभी यंत्रों के अलावा पर्याप्त प्रकाश आदि को लेकर उचित दिशा निर्देश दिये गये. वहीं कारा में आने जाने वालों की सघन तलाशी, मुलाकाती के बाद परिजनों की ओर से बंदियों को भेजी जाने वाली सामग्री की पूरे जांच के बाद ही कारा में प्रवेश सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बंदियों को जेल मैनुअल के हिसाब सभी मूलभूत सुविधाओं को अनिवार्य रूप उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय संजय कुमार सिंह, प्रभारी कारा अधीक्षक विजय कुमार, ईई पीएचइडी राहुल प्रियदर्शी, प्रभारी कारापाल ललन कुमार भारती आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola