युवाओं ने अन्य दलों को छोड़ झामुमो की ली सदस्यता

नाला विधायक सह स्पीकर रवींद्रनाथ महतो के विकास कार्यों से प्रभावित होकर फतेहपुर प्रखंड से दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने अन्य दलों को छोड़ कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की.
जामताड़ा. नाला विधायक सह स्पीकर रवींद्रनाथ महतो के विकास कार्यों से प्रभावित होकर फतेहपुर प्रखंड से दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने अन्य दलों को छोड़ कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. स्थानीय विधायक ने माला पहना कर स्वागत किया. बता दें कि जामजोरी मंदिर प्रांगण में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गयी थी, बैठक में फ़तेहपुर प्रखंड के भुडी सिमोल, महिशाखुरा, भुरुंडीहा, बेलबोरोई, जामजोरी के दो दर्जन से अधिक युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ली. झामुमो की सदस्यता लेनेवालों में गिरिधारी मोची, जीतवाहन बाउरी, नाडुगोपाल बाउरी, हार मोची, संतोष दास, साधु दास, श्यामल दास, सजल मंडल, मनोरंजन मंडल, सष्टि पद गोराईं, बीरबल गोराईं, गयाराम मंडल, पवन मंडल, तरुण मोची, निताई दास दीपक मंडल आदि शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










