स्विमिंग संघ ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
स्विमिंग संघ ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित

मिहिजाम. जामताड़ा जिला स्विमिंग संघ की वार्षिक आम बैठक आम बागान मिहिजाम में हुई.

विज्ञापन

मिहिजाम. जामताड़ा जिला स्विमिंग संघ की वार्षिक आम बैठक आम बागान मिहिजाम में हुई. अध्यक्षता ओलंपिक संघ अध्यक्ष मनीष दुबे ने की. बैठक में मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी शामिल हुईं. बैठक में राज्य स्तरीय एचजीएफआइ, झारखंड सब-जूनियर, जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता और राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों सम्मानित किया गया. जिले में स्विमिंग पूल बनाने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कोच उपलब्ध कराने की बात कही गयी. स्विमिंग संघ अध्यक्ष अंजनी कुमार ने कहा कि जामताड़ा जिला का प्रदर्शन का बेहतर हुए हैं. सचिव देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि जिला में स्विमिंग पूल नहीं होने से खिलाड़ियों को काफी कठिनाई हो रही है. मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष कमल गुप्ता, नप उपाध्यक्ष जुगनू रॉय, शांति देवी, दिनेश यादव, चितरंजन एथलेटिक्स क्लब, सरोज यादव, श्याम नारायण, सतीनाथ गोस्वामी, उमा झा, कंचन रजक आदि थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola