स्पीकर ने डिग्री कॉलेज परिसर में किया पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन
स्पीकर ने डिग्री कॉलेज परिसर में किया पौधरोपण

नाला. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए नाला डिग्री कॉलेज परिसर में पौधरोपण में किया.

विज्ञापन

नाला. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए नाला डिग्री कॉलेज परिसर में पौधरोपण में किया. इस दौरान डीडीसी निरंजन कुमार, बीडीओ आकांक्षा कुमारी एवं प्राचार्य डॉ गुणमय दास ने भी फलदार एवं इमारती पौधे लगाए. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पौधरोपण महत्वपूर्ण गतिविधि है, जो पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में मददगार है. वृक्ष वायु प्रदूषण को कम करता है, जीवन के लिए ऑक्सीजन उत्पादन करता है. कार्बनडाइ आक्साइड को अवशोषित करता है. उन्होंने कहा कि केवल वृक्ष लगा देना ही पर्याप्त नहीं है इसे बच्चों के जैसा लालन पालन करना पड़ता है. प्राचार्य डॉ गुणमय दास ने बताया कि परिसर में कुल 262 पौधे लगाए गए, जिसमें नारियल का 52, आम का 112 तथा इमारती का 98 पौधे शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola