कुमीरदहा में भूमि पूजन के साथ ही महायज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन
कुमीरदहा में भूमि पूजन के साथ ही महायज्ञ शुरू

नाला. नाला के कुमीरदहा में सात दिवसीय श्रीश्री 1008 लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

नाला. नाला के कुमीरदहा में सात दिवसीय श्रीश्री 1008 लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है. इसके प्रथम दिन बनारस के आचार्य परमात्मा पांडेय ने भूमि पूजन, संस्कार, शोधन एवं मंडप पूजन किया. इसके साथ ही महायज्ञ प्रारंभ हो गया. वैदिक मंत्रोच्चारण कर भगवान को यज्ञ मंडप में आह्वान किया गया. बिना किसी बाधा विघ्न के इस महायज्ञ को संपन्न कराने की प्रार्थना की. आचार्य परमात्मा पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार से सभी देवी-देवताओं को इस महायज्ञ में हवन-पूजन किया. यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर महायज्ञ प्रारंभ किया.मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. महायज्ञ में काफी संख्या में स्थानीय एवं दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे. माथा टेका. बता दें कि फुटबॉल मैदान में विशाल मेले का भी आयोजन किया गया है. शाम होते ही काफी संख्या में लोग मेला पहुंचे और आनंद लिया. मंगलवार शाम से श्रीधाम वृंदावन की कथावाचिका राधा किशोरी श्रीमद्भागवत कथा पाठ करेंगी.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola