जैन समाज ने भगवान महावीर की मनाई 2625वीं जयंती

Updated at : 30 Mar 2026 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
जैन समाज ने भगवान महावीर की मनाई 2625वीं जयंती

मिहिजाम. दिगंबर जैन समाज की ओर से 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की 2625वीं जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गयी.

विज्ञापन

फोटो – 18 भगवान महावीर का आरती करते श्रद्धालु, 19 शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुगण प्रतिनिधि, मिहिजाम. दिगंबर जैन समाज की ओर से 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की 2625वीं जयंती श्रद्धा व उल्लास के के साथ मनाई गयी. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की पूजा-अर्चना कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. नगर में इस मौके पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल थे. शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के जयकारे लगाये. इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने जयंती पर अहिंसा परमो्धर्म: का दिव्य संदेश प्रचारित किया. जयंती के अवसर पर सुबह शोभा यात्रा आरंभ होने से पूर्व मंदिर के गर्भगृह में भगवान की प्रतिमाओं का अभिषेक व शांतिधारा व पूजन किया गया. इसके पश्चात गर्भगृह से माथे पर भगवान महावीर व शांतिनाथ की पूज्य प्रतिमा को घोड़े के सुसज्जित रथ पर आरूढ़ करने के बाद शोभा यात्रा आरंभ हुई. श्री जैन मंदिर से आरंभ होकर शोभा यात्रा नगर के मेन रोड, स्टेशन रोड, मस्जिद रोड, हटिया पीबी रोड इलाके के भ्रमण कर वापस मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई. यात्रा में शामिल श्रद्धालु महावीर स्वामी के संदेश जियो और जीने दो के नारे लगाते श्रद्धालु आगे बढ़ रहे थे. शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान महावीर की आरती कर रहे थे. श्रद्धालु हाथों में ध्वज लिए जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे थे. इस दौरान जैन समाज के लोगों ने प्रसाद के तौर पर लड्डू का वितरण किया. शोभा यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी, कमल गुप्ता, थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे, प्रो कैलाश प्रसाद साव, शांति देवी व वार्ड पार्षद शामिल थे. संध्या पहर मंदिर में महाआरती व भगवान महावीर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें महिला-पुरूष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. श्रद्धालुओं ने आयोजन पर पीले वस्त्र धारण कर रखा था. शोभा यात्रा में एक वाहन पर शेर और गाय के बछड़े को एक ही स्थान पर जल पीने का दृश्य झांकी आकर्षण का केंद्र बना था. मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक जैन, मंत्री अनिल जैन, अशोक छाबड़ा, नगर परिषद नीरू जैन, संजय जैन, आनंद जैन, राजीव जैन, विपिन जैन, मोनू जैन, मुन्ना जैन, शैलेश जैन, आर्यन जैन, रिटु जैन, रिंकू जैन, मंयक जैन, विवेक जैन, गुरमीत सिंह, गांधी आदि श्रद्धालु शामिल हुए.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola