जिले की रसोइया-संयोजिकाएं 20 मई को करेंगी हड़ताल

Updated:
विज्ञापन
जिले की रसोइया-संयोजिकाएं 20 मई को करेंगी हड़ताल

जामताड़ा. झारखंड राज्य रसोइया-संयोजिका यूनियन की ओर से डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति को ज्ञापन सौंपा गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. झारखंड राज्य रसोइया-संयोजिका यूनियन की ओर से डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति को ज्ञापन सौंपा गया. इसमें बताया गया है कि 20 मई 2025 को अखिल भारतीय आम हड़ताल की जायेगी. पूरे जिला भर की रसोइया एवं संयोजिका हड़ताल में रहेंगी. मौके पर सीटू के राज्य नेता लखन लाल मंडल, जिलाध्यक्ष मकीन बीबी, जिला सचिव, नूरजहां बीवी, कार्यकारी अध्यक्ष मोहन मंडल, जिला सदस्य सदस्य मैना सिंह, भवानी किस्कू, आरती देवी उपस्थित थीं. क्या हैं मांगें : चारों श्रम संहिताएं वापस ली जाए, रसोइया और संयोजिकाओं के जनवादी ट्रेड यूनियन अधिकारों को मान्यता दी जाए. रसोइयाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता है, तब तक न्यूनतम 26000 रुपये मासिक मानदेय और सेवानिवृत्ति होने पर 10000 रुपये मासिक पेंशन दी जाए. सभी स्कीम वर्करों के लिये केंद्रीय वेतन आयोग गठित हो. सभी संयोजिकाओं को उन सभी अधिकार और सुविधा दी जाय, जो रसोइया को मिल रहा हो. रसोइया की सेवानिवृत्ति या निधन हो जाय तो उनके स्थान पर उनके ही परिवार से लिया जाय आदि मांग शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola