संवेदक ने टेंडर मैनेज करने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
संवेदक ने टेंडर मैनेज करने का लगाया आरोप

जामताड़ा. करोंड़ों रुपये का टेंडर मैनेज कर सरकार को हानि पहुंचाने का मामला जामताड़ा में प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा करोंड़ों रुपये का टेंडर मैनेज कर सरकार को हानि पहुंचाने का मामला जामताड़ा में प्रकाश में आया है. स्थानीय संवेदक कलामुद्दीन अंसारी ने इसकी शिकायत उपायुक्त से की है. इसमें कुछ संवेदकों पर मनमाने तरीके से टेंडर मैनेज करने का आरोप लगाया है. कलामुद्दीन ने उपायुक्त को दिये आवेदन में बताया है कि 28-29 अगस्त को थाना परिसर में पथ निर्माण विभाग की ओर से टेंडर डालने की प्रक्रिया की गयी, जिसमें कुछ ठेकेदारों के द्वारा डरा धमका कर संवेदकों को बीओक्यू नहीं खरीदने दिया गया. बताया कि पथ निर्माण विभाग की ओर से 15 समूह में निविदा डालने को लेकर बीओक्यू की बिक्री की जा रही थी, जिसमें कल्याण पाल, बेवा और दीपक पासवान द्वारा कहा गया कि 12 ग्रुप का काम रांची, दुमका और जामताड़ा में मैनेज हो गया है. इसलिए इसका बीओक्यू नहीं खरीदा जायेगा. इसके लिए कतिपय संवेदकों के द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गयी. बताया कि सिर्फ तीन समूह में ही स्थानीय संवेदकों को बीओक्यू खरीदने के लिए कहा गया. कलामुद्दीन ने उपायुक्त से 28-29 अगस्त को जो निविदा की प्रक्रिया आरंभ की गई थी, उसे रद्द कर पुनः भय मुक्त वातावरण में निविदा की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola