सीओ ने कर्मियों के साथ जनगणना को लेकर किया विमर्श

Updated:
विज्ञापन
सीओ ने कर्मियों के साथ जनगणना को लेकर किया विमर्श

नारायणपुर. सीओ देवराज गुप्ता ने जनगणना-2027 को लेकर कोषांग कर्मियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. सीओ देवराज गुप्ता ने जनगणना-2027 को लेकर कोषांग कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. सीओ ने कहा कि भारत की जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है. उन्होंने सभी कर्मियों को प्रशिक्षण गंभीरता से लेने का निर्देश दिया. कहा कि जनगणना के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो, इसका विशेष ध्यान रखें. कहा कि हममें से बहुत कम लोगों को पूर्व में जनगणना कार्य का अनुभव रहा है. कोविड-19 महामारी के कारण प्रस्तावित जनगणना समय पर नहीं हो सकी थी, जिसके कारण लगभग 15 वर्षों के बाद यह जनगणना हो रही है. पहली बार आंकड़ों का संग्रह डिजिटल माध्यम से किया जायेगा. सभी प्रगणकों को एक विशिष्ट मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से डेटा संग्रह करना होगा. इससे पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित होगी. उल्लेखनीय है कि 16 मई से 14 जून 2026 तक मकानों के सूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रस्तावित है. मौके पर प्रशांत कुमार दुबे, चंदन कुमार दास, अमरेंद्र झा, अजय दास, दिवाकर कुमार, सुबोध कुमार आदि थे.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola