प्रमुख ने धरती आबा बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
प्रमुख ने धरती आबा बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

नारायणपुर. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शनिवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड राज्य स्थापना दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शनिवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड राज्य स्थापना दिवस मनाया गया. बिरसा मुंडा की याद में कई कार्यक्रम आयोजित किए गये. प्रमुख अंजना हेंब्रम ने धरती आबा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. कहा, प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण झारखंड पर अंग्रेजों ने 19 शताब्दी में लालची निगाह डालनी शुरू कर दी थी. अंग्रेज यहां के निवासियों को वन सहित अन्य धरोहर से दूर रख रहे थे, जिसके विरुद्ध बिरसा मुंडा ने जंग छेड़कर अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे. हम सभी आजीवन बिरसा मुंडा की ऋणी रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola