मुखिया ने की जले ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग

पालोजोड़ी पंचायत की पूर्व मुखिया सोनामती टुडू ने सुगनीबासा गांव में जले ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की है.
बिंदापाथर. फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत पालोजोड़ी पंचायत की पूर्व मुखिया सोनामती टुडू ने बिजली विभाग के ईई को आवेदन देकर पालोजोड़ी पंचायत के सुगनीबासा गांव में जले हुए ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की है. उन्होंने बताया कि 30 दिन पूर्व गांव में ट्रांसफॉर्मर जल गया था. इसके बाद बिजली विभाग के जेइ को सूचना दी गयी थी, लेकिन उनके स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने ईई से तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की है. उन्होंने बताया कि आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त को भी दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










