टीचर्स नीड असेसमेंट का आयोजन 24 से 28 तक : डीएसइ

Updated:
विज्ञापन
टीचर्स नीड असेसमेंट का आयोजन 24 से 28 तक : डीएसइ

जामताड़ा. जिले के शिक्षकों का टीचर्स नीड असेसमेंट (टीएनए) 24 से 28 अप्रैल तक होगा.

विज्ञापन

जामताड़ा. जिले के शिक्षकों का टीचर्स नीड असेसमेंट (टीएनए) 24 से 28 अप्रैल तक होगा. इस संबंध में डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित टीएनए में कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी सरकारी शिक्षकों से आकलन परीक्षा ली जायेगी. उन्होंने जिले के प्राथमिक, उत्क्रमित मध्य और मध्य विद्यालय के शिक्षकों को प्ले स्टोर से सेंटा एप (सी ई एन टी ए) डाउनलोड कर अपना पंजीकरण शीघ्र करने का निर्देश दिया. कहा कि जिला कार्यालय ने राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार तैयारी शुरू कर दी है. इस परीक्षा का उद्देश्य शिक्षकों की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति और प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं का मूल्यांकन करना है. परीक्षा परिणाम के आधार पर प्रत्येक शिक्षक के लिए उपयुक्त प्रशिक्षण मॉडल तैयार किया जाएगा. आकलन परीक्षा के बाद प्रत्येक शिक्षक को स्कोर दिया जायेगा. टीचर्स नीड असेसमेंट के लिए शिक्षकों का निबंधन अनिवार्य होगा. शिक्षकों को ऐप पर निबंधन कराना होगा. टीचर्स नीड असेसमेंट का आयोजन अब हर साल दो बार अप्रैल और अक्तूबर में होगा. आगामी पांच वर्षों के लिए टीएनए के आयोजन की रणनीति तैयार की गई है. आयोजन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola