ePaper

आवासीय विद्यालयों में बच्चियों की सुरक्षा का रखें ख्याल : डीसी

Updated at : 16 Oct 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
आवासीय विद्यालयों में बच्चियों की सुरक्षा का रखें ख्याल : डीसी

जामताड़ा. उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन परफॉर्मेंस रिव्यू कमेटी की बैठक हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन परफॉर्मेंस रिव्यू कमेटी की बैठक हुई. उन्होंने ई-विद्यावाहिनी एप पर शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति, आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था, विद्यालयों के सौंदर्यीकरण, स्कूल सर्टिफिकेशन, सीपीडी ट्रेनिंग, एनआइएलपी, पीएमश्री स्कूल, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की समीक्षा की. उपायुक्त ने जिले सभी कस्तूरबा गांधी एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्राओं व शिक्षकों की उपस्थिति भी समीक्षा की. कहा, आवासीय विद्यालयों में बच्चियों की सुरक्षा एवं उनकी मूलभूत आवश्यकताओं पर ध्यान रखें. कहा कि सभी लोग टीम भावना से कार्य करें, ताकि हमलोग शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला सकें. देशभर में जामताड़ा जिले की छवि को बेहतर किया जा सके. कहा कि कोई भी विद्यालय को चिह्नित कर उसे किसी एक क्षेत्र में चाहे म्यूजिक, आर्ट, योगा, कार्टून या अन्य कोई भी फील्ड में उसे बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करें. पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान, कला एवं तकनीक के जरिए विद्यालय को और बेहतर बनाएं. चिह्नित विद्यालयों को म्यूजिक सोसाइटी, आर्ट, कल्चर सोसाइटी के रूप में विकसित करें. बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. अटेंडेंस परफॉर्मेंस में अविलंब सुधार लाने को कहा. बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित करें, कोई किंतु परंतु बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अधिकारी विद्यालयों का लगातार विजिट करें, किसी भी हाल में बच्चे ड्रॉपआउट नहीं हो, इसे सुनिश्चित करें. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति, बीइइओ, बीपीओ, एइ, जेइ सहित अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola