Jamtara News: स्वामी विवेकानंद ने मनुष्य निर्माण दिया जोर: चंचल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Dec 2024 7:29 PM
श्री रामकृष्ण- विवेकानंद वेदांत पुस्तक प्रदर्शनी सह बिक्री का आयोजन
संवाददाता, जामताड़ा नगर स्थित सेंट एंथोनी विद्यालय परिसर में बुधवार को रामकृष्ण मिशन की 125वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर श्री रामकृष्ण- विवेकानंद वेदांत पुस्तक प्रदर्शनी सह बिक्री का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रामकृष्ण-विवेकानंद वेदांत साहित्य, उपनिषद, गीता, आदि प्रमुख धर्मग्रंथों के साथ-साथ आध्यात्मिक जीवन, धर्म, योग, ध्यान, एकाग्रता, इच्छा-शक्ति, मन पर नियंत्रण, तनाव मुक्ति, मूल्य शिक्षा, व्यक्तित्व विकास जैसे विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकें बिक्री के लिए उपलब्ध करायी गयीं. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने ”मनुष्य निर्माण” पर विशेष जोर दिया, जिसका अर्थ था कि पुरुष और महिला दोनों को शक्ति, साहस, आत्मविश्वास जैसे गुणों से संपन्न होना चाहिए, और उनका नैतिक चरित्र मजबूत होना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि स्वामी विवेकानंद के द्वारा प्रस्तुत साहित्य मानवता को एक दृढ़ नैतिक और आध्यात्मिक आधार प्रदान करता है, जिससे हमें शैक्षिक दक्षता के साथ-साथ रचनात्मक और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने का मार्गदर्शन मिलता है. इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक डीडी भंडारी, प्राचार्य अरूप कुमार यादव, उप-प्राचार्य लारेब खान, शिक्षक निवास कुमार, उत्पल मंडल और अन्य शिक्षण स्टाफ भी उपस्थित थे. ——————————————————– सेंट एंथोनी विद्यालय परिसर में श्री रामकृष्ण- विवेकानंद वेदांत पुस्तक प्रदर्शनी का किया आयोजन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










