छात्रों ने रैली निकाल सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
छात्रों ने रैली निकाल सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

कुंडहित. सिंह वाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय एवं प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों को जागरूक किया.

विज्ञापन

कुंडहित. सिंह वाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय एवं प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों को जागरूक किया. इसे लेकर छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली. यह रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर कुंडहित मुख्य बाजार का भ्रमण किया. रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर बाइक चालकों से हेलमेट पहनने व चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की. लोगों को समझाया कि हेलमेट और सीट बेल्ट केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है. रैली के दौरान जो बाइक सवार बिना हेलमेट के मिले, उन्हें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने शालीनता से सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया. भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई. रेली में शिक्षक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola