ePaper

छात्रों ने जयंती पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को किया याद

Updated at : 15 Oct 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रों ने जयंती पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को किया याद

जामताड़ा. सेंट एंथोनी स्कूल में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती ‘विश्व छात्र दिवस’ के रूप में मनाई गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. सेंट एंथोनी स्कूल में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती ‘विश्व छात्र दिवस’ के रूप में मनाई गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत डीआरडीए अधिकारी आचार्य डॉ गोपाल कृष्ण झा व विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रो पार्थ कुमार बोस ने डॉ कलाम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया. स्कूल परिसर में विद्यार्थियों द्वारा तैयार प्रेरक स्लोगन एवं चार्ट्स प्रदर्शित किए गए, आचार्य डॉ गोपाल कृष्ण झा ने कहा कि डॉ कलाम का जीवन परिश्रम, सादगी और देशभक्ति का अनुपम उदाहरण है. विद्यार्थियों को उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए ज्ञान और नवाचार के पथ पर अग्रसर होना चाहिए. स्कूल के मुख्य संरक्षक सह शिक्षाविद् डॉ दुर्गादास भंडारी ने कहा कि डॉ कलाम ने युवाओं को यह सिखाया कि सपना वही देखो जो तुम्हें सोने न दे. कहा कि कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है. स्कूल के निदेशक डॉ चंचल भंडारी ने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें डॉ कलाम की तरह सदैव विनम्र, जिज्ञासु और समर्पित रहना चाहिए. प्राचार्य अरूप कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया. विद्यार्थियों ने डॉ कलाम के जीवन पर आधारित भाषण व क्विज का आयोजन किया. कार्यक्रम का संचालन उपप्राचार्य लारेब खान ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola