भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए बनायी गयी रणनीति

गोराईनाला मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
फोटो – 06 बैठक करते वीरेंद्र मंडल व अन्य जामताड़ा. जामताड़ा विधानसभा के गोराईनाला मंडल के सभी नौ पंचायतों के संयोजक व सह संयोजकों की बैठक गुरुवार को हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल ने की. इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता सह दुमका विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र मंडल मौजूद थे. वीरेंद्र मंडल ने कहा कि दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को भारी बहुमत से जीताना है. गोराईनाला मंडल के सभी शक्ति केंद्र के संयोजक और सहसंयोजकों के साथ मंत्रणा की. प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हो, इसे लेकर रणनीति बनायी गयी. उन्होंने कहा पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर जनता का जनादेश भाजपा के प्रति है. केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




