भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया.
जामताड़ा. भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह का चार दिवसीय संताल परगना दौरे का समापन जामताड़ा के धोबना पंचायत में हुआ. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. कहा कि देश का बागडोर मजबूत हाथों में सौंपने के लिए अपना एक-एक मत भाजपा को दें. दुमका के सर्वांगीण विकास के लिए फिर से एक बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की. कहा कि देश में कांग्रेस ने 50 वर्षों तक शासन किया, मगर जब अलग झारखंड की बात आई तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने सौदेबाजी कर झारखंड आंदोलन को कांग्रेस के हाथों बेच दिया. भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने अलग झारखंड निर्माण किया था. एक मात्र भाजपा ही गरीबों का दुख दर्द समझती है. मौके पर प्रभारी बबीता झा, सुचित्र सिंह आदि मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










