ePaper

शिवधाम मुहल्ले में शिव-पार्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

Updated at : 18 May 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
शिवधाम मुहल्ले में शिव-पार्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

किसी कारणवश माता पार्वती की प्रतिमा खंडित हो गयी थी. इस कारण यहां के श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.

विज्ञापन

जामताड़ा. शहर के कोर्ट रोड स्थित शिव धाम मोहल्ले के शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. आचार्य के मंत्रोच्चारण के बीच प्राण प्रतिष्ठा के साथ चौबीस घंटे का अष्टयाम यज्ञ एवं अन्य धार्मिक आयोजन की भी शुरुआत की गयी. शिव धाम मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि शिव मंदिर में पूर्व से ही भगवान शिव एवं माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित थी. किसी कारणवश माता पार्वती की प्रतिमा खंडित हो गयी थी. इस कारण यहां के श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. इस समस्या को देखते हुए समाजसेवी सह वरिष्ठ भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा एवं समस्त शिव धाम मंदिर कमेटी के सदस्यों के सहयोग से भगवान शिव एवं माता पार्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी. जहां कांशी एवं स्थानीय पंडितों के मार्गदर्शन एवं मंत्रोच्चार के बीच वैदिक रीति-रिवाजों से प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. वहीं समाजसेवी सह भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि शिवधाम मोहल्ले में पुनः उमानाथ मंदिर में भगवान शिव एवं पार्वती की प्रतिमा को पुनर्स्थापित किया जा रहा है. सनातन धर्म की रक्षा, प्रचार-प्रसार और संस्कृति के उत्थान आदि को लेकर होने वाले अनुष्ठान में सहयोग करते आ रहे हैं. मौके पर नटवर खां, रत्नेश झा, हेमन्त झा, अविनाश राउत, रंजीत राउत, अनिल वर्णवाल, संजय वर्णवाल, रवींद्र सिंह, अशोक यादव, संतोष वर्णवाल, नवल किशोर तिवारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola