सोनी कुमारी बनीं कालाझरिया की आंगनबाड़ी सेविका

Updated:
विज्ञापन
सोनी कुमारी बनीं कालाझरिया की आंगनबाड़ी सेविका

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के कालाझरिया आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर गुरुवार को आम सभा हुई.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के कालाझरिया आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर गुरुवार को आम सभा हुई. इस अवसर पर सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ चोनाराम हेंब्रम उपस्थित थे. सीओ ने सेविका चयन से संबंधित नियमावली पढ़कर सुनाया, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे. सेविका पद के लिए कुल पांच उम्मीदवारों ने आवेदन किया. सभी आवेदनों की नियमावली के अनुसार जांच की गयी, जिसमें सर्वाधिक अंक के आधार पर सोनी कुमारी को चयनित किया गया. चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई. सीओ ने चयनित अभ्यर्थी को कार्यालय से नियुक्ति-पत्र प्राप्त करने काे कहा. मौके मुखिया सुशील हेंब्रम, प्रधानाध्यापक लोकनाथ दास, प्रभारी सेविका रीना देवी, एएनएम नमिता रानी मंडल, ग्राम प्रधान पूरन सिंह, वार्ड सदस्य गीता देवी, चौकीदार डीपलाल टुडू आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola