भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन
भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

बिंदापाथर. बड़वा गांव स्थित सुबल चंद्र महतो के आवास पर मंगलवार से भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

बिंदापाथर. सिमलडुबी पंचायत अंतर्गत बड़वा गांव स्थित सुबल चंद्र महतो के आवास पर मंगलवार से भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ. श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथावाचक परम पूज्य धर्मप्राण सौनेंद्र कृष्ण शास्त्री वत्सल जी महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गयी. कार्यक्रम के मुख्य यजमान धनंजय यादव एवं उनकी धर्मपत्नी पूजा यादव रहे. मूल पाठक सह आचार्य हरिओम शर्मा ने बड़वा गांव स्थित जलाशय घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार, श्रीहरि आवाहन एवं पूजन के उपरांत पवित्र जल कलशों में संग्रह कराया. सैकड़ों श्रद्धालु कन्या एवं महिलाएं कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुईं. श्रद्धालु गांव का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंचे, जहां विधि-विधानपूर्वक श्रीमद्भागवत पूजन एवं कलश स्थापना संपन्न हुई. आयोजकों के अनुसार 2 जून से 8 जून तक सौनेंद्र कृष्ण शास्त्री वत्सल जी महाराज प्रतिदिन भागवत कथामृत का रसपान कराएंगे. मौके पर वैभव विनायक, आशीष यादव, सोनाली यादव, गदाई महतो, प्रशांत कुमार यादव, भारत महतो, गौतम महतो सहित अन्य थे.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola