ePaper

राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में जामताड़ा की श्रेयाश्री का झारखंड टीम में चयन

Updated at : 13 Jun 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में जामताड़ा की श्रेयाश्री का  झारखंड टीम में चयन

श्रेयाश्री गतका मार्शल आर्ट की सफल खिलाड़ी है. विभिन्न राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने में सफल रही हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय गतका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकेडमी एवं सेंट जोसेफ स्कूल की वर्ग अष्टम की छात्रा श्रेयाश्री का झारखंड राज्य गतका टीम में चयन किया गया है. इस खुशी में श्रेयाश्री को सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकेडमी में शुक्रवार को सम्मानित किया गया. श्रेयाश्री के कोच दीपक दुबे ने बताया कि श्रेयाश्री गतका मार्शल आर्ट की सफल खिलाड़ी है. विभिन्न राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने में सफल रही हैं. वर्ष 2020 में कोडरमा में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक, 2022 में हजारीबाग में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक एवं पुनः 2023 में हजारीबाग में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने में सफल रही हैं. इसके अलावा श्रेयाश्री लगातार झारखंड टीम की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2022 पंजाब, राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ 2023, राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2024 दिल्ली में एवं पुनः 2025 दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ. मौके पर हॉकी जामताड़ा के सचिव भास्कर चांद, जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर सुशील सिंह, सेंट जोसेफ स्कूल के प्राचार्य फादर जोसेफ तपन, उपप्राचार्य फादर माइकल, सूरज पासवान, राहुल सिंह, मधुसूदन दास आदि ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola