देवलेश्वर धाम में उपलब्ध सुविधाओं का एसडीओ ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
देवलेश्वर धाम में उपलब्ध सुविधाओं का एसडीओ ने लिया जायजा

बाबाधाम परिसर में विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिर, विश्राम गृह, पेयजल, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली.

विज्ञापन

नाला. अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने गुरुवार को देवलेश्वर धाम पहुंच कर मंदिर परिसर में उपलब्ध सुविधाएं विकास तथा अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली. इससे पूर्व उन्होंने बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना कर माथा टेका एवं बाबा भोलेनाथ से समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. उन्होंने बाबाधाम परिसर में विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिर, विश्राम गृह, पेयजल, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली. अनुमंडल पदाधिकारी ने मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्य एवं पुजारी के साथ मंदिर की व्यवस्था, मनाए जा रहे प्रमुख अनुष्ठान, पूजा-अर्चना में श्रद्धालुओं की भीड़ के अलावा मंदिर के अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली. इसी क्रम में मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने बिजली की सुगम व्यवस्था नहीं होने तथा पेयजल की समस्याओं से अवगत कराया. जानकारी दी गयी कि शिवरात्रि, श्रावणी मेला एवं चड़क पूजा के समय अप्रत्याशित श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. कमेटी के सदस्यों ने इन कर्मियों को दूर करने का आग्रह किया. अनुमंडल पदाधिकारी ने इस दिशा में यथासंभव पहल करने का आश्वासन दिया. मौके पर उन्होंने परिसर की साफ-सफाई पर ध्यान देने तथा आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा. इस मौके पर बाबाधाम में बतौर धरनार्थी चिंतामणि मंडल, पुष्पा मंडल, विवेचना माजी, गायत्री अधिकारी, वंदना माजी, चंचल बाउरी, दिलीप कुमार, आलोचना मंडल, कमली देवी आदि धरनार्थियों को कंबल प्रदान किया गया है. शीतवस्त्र मिलने से धरनार्थी में खुशी देखी गयी है. इस मौके पर बासुदेव झा, तपन कुमार झा, मंटू मोहन पाल, श्यामा पद मंडल, समीर कुमार नंदी, विजयानंद झा, दीपक कुमार ठाकुर, हाराधन कर, गौरव कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Binay Kumar

लेखक के बारे में

By Binay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola