संताल के क्रिकेटरों को दिया जायेगा बेहतर मंच : सौरभ तिवारी

Updated:
विज्ञापन
संताल के क्रिकेटरों को दिया जायेगा बेहतर मंच : सौरभ तिवारी

जामताड़ा. संताल परगना में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन का अपना मैदान नहीं है. उक्त बातें शुक्रवार को जामताड़ा पहुंचे झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरभ तिवारी ने कही.

विज्ञापन

सीनियर ट्रायल मैच के दौरान जामताड़ा पहुंचे जेएससीए के सचिव प्रतिनिधि, जामताड़ा. संताल परगना में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन का अपना मैदान नहीं है. संताल के कोई भी जिला लीज पर जमीन उपलब्ध कराते हैं, जो एसोसिएशन मैदान तैयार कराएगा. यहां के क्रिकेटरों को बेहतर मंच प्रदान किया जायेगा. उक्त बातें शुक्रवार को जामताड़ा पहुंचे झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरभ तिवारी ने कही. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि क्रिकेट में विवाद कोई मुद्दा नहीं है. असंतुष्ट व्यक्ति हमेशा विरोध करते हैं और संघ का काम बेहतर होना चाहिए न कि असंतुष्ट व्यक्ति को संतुष्ट करना है, बस अपनी कार्यशैली में ईमानदारी होनी चाहिए और नियमानुसार होना चाहिए. चयन पर उन्होंने कहा कि चयन का कोई एक पैमाना नहीं होता है. अनेकों बार ऐसा होता है कि खिलाड़ियों के लीग मैच में परफार्मेंस होने के बावजूद भी सेलेक्शन नहीं हो पता है. क्योंकि पहले से टीम में खेल रहे खिलाड़ी अपना बेहतर योगदान दे रहे होते हैं. उन्होंने कहा कि मैं झारखंड के हर जिले को बेहतर से बेहतर क्रिकेट की सुविधा देने का प्रयास करूंगा. इससे पहले उन्होंने जिला क्रिकेट संघ की ओर से चल रहे सीनियर ट्रायल कैंप का निरीक्षण किया. 16 मार्च से यह कैंप लगाया गया था जो कि आज 20 मार्च को समाप्त हुआ. कैंप के दौरान प्रत्येक खिलाड़ियों का बारीकी से निरीक्षण किया. प्रदर्शन के आधार पर 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जायेगा. 24 मार्च को जेएससीए ने आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट्क मेंस सीनियर एलीट ग्रुप में पार्टिसिपेट करने रांची जाएगी. जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी ने ग्राउंड विजिट किया. साथ ही चल रहे ट्रायल मैच का भी आनंद उठाए, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किए. अपने अनुभवों को भी खिलाड़ियों के बीच रखा और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किए. साथ ही ग्राउंड का निरीक्षण कर विकेट की भी काफी तारीफ की. मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष निगम कृष्ण सिंह, सचिव योगेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार झा, उपाध्यक्ष कुणाल सिंह, सत्य प्रकाश कात्यायन, उज्ज्वल भोक्ता, संयुक्त सचिव अरिजीत चौबे, अमरेंद्र तिवारी, विकास शर्मा, अनिकेत शर्मा, परितोष मिश्रा व तरुण दास मौजूद थे.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola