मिहिजाम नप के सफाई कर्मी गये हड़ताल पर, नगर में साफ-सफाई ठप

Updated:
विज्ञापन
मिहिजाम नप के सफाई कर्मी गये हड़ताल पर, नगर में साफ-सफाई ठप

सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. कर्मी वेतन, पीएफ, मेडिकल सहित अन्य मांगों को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं.

विज्ञापन

मिहिजाम. नगर परिषद मिहिजाम में साफ-सफाई के कार्य की देखभाल करने वाली ठेका कंपनी पथईया के करीब 30 कर्मी गुरुवार से हड़ताल पर चले गये हैं. सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. इससे नगर में साफ-सफाई का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है. कर्मी वेतन, पीएफ, मेडिकल सहित अन्य मांगों को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं. गुरुवार को हड़ताल पर गये कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया. सफाई कार्य ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सफाई कर्मियों को बिना हड़ताल किये वेतन नहीं मिलता है. पिछले नौ महीने से उनका पीएफ राशि काटा जा रहा है, लेकिन इसके दस्तावेज उन्हें नहीं दिये गये हैं. सफाई कर्मियों का कहना था कि उनकी पीएफ की राशि काटी जा रही है, लेकिन इसका कोई दस्तावेज कर्मियों को नहीं दिया गया है. सफाई कर्मी व चालकों की माली हालात खराब है. कर्मियों का कहना था कि विरोध करने पर काम से निकाल देने की धमकी भी कम्पनी के लोग देते हैं. इस मामले में कम्पनी के स्थानीय मैनेजर केके सिंह ने कहा है कि चालकों को छोड़ सभी कर्मियों का भुगतान कर दिया गया है. चालकों का भुगतान भी जल्द कर दिया जायेगा. मौके पर विजय हांसदा, साैरव मल्लिक, राजू मल्लिक, दीपक साह, शिबू पासवान, उज्ज्वल हाड़ी, प्रदीप कुमार तांती, अजय शर्मा सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola