16.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

जामताड़ा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में झारखंड प्रभारी का बड़ा बयान – महिला नेतृत्व से मजबूत होगा संगठन

Sangathan Srijan Abhiyan: संताल परगना के जामताड़ा में बुधवार को झारखंड कांग्रेस के प्रभारी ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि महिला नेतृत्व से कांग्रेस का संगठन मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि हर पंचायत से 12 पुरुष और 4 महिलाओं को कमेटी में शामिल करना होगा. केशव महतो कमलेश समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे.

Sangathan Srijan Abhiyan: जामताड़ा जिले के नारायणपुर स्थित अग्रसेन भवन में कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया. कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मंच साझा कर कार्यकर्ताओं को नयी ऊर्जा और दिशा दी. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा और प्रदेश से रविंद्र सिंह, सूर्यकांत शुक्ला, केदार पासवान, सतीश पॉल, शबाना खातून और फैयाज केसर मौजूद रहे.

हर पंचायत से 12 पुरुष और 4 महिला को कमेटी में शामिल करना जरूरी

देश प्रभारी के राजू ने कहा, ‘हर पंचायत से 12 पुरुष और 4 महिला कार्यकर्ताओं को कमेटी में शामिल करना अनिवार्य है. जब महिलाएं आगे आती हैं, तो संगठन मज़बूत होता है. कांग्रेस पार्टी आने वाले पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक महिला नेतृत्व को सामने लायेगी.’

कमलेश बोले- राहुल गांधी को पीएम बनाना हमारा लक्ष्य

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हमारा लक्ष्य राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है. इसके लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को गांव-गांव जाकर जनता से जुड़ना होगा. संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा.

फुरकान अंसारी ने कहा- झारखंड ने हमेशा कांग्रेस पर विश्वास किया

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि झारखंड की जनता ने कांग्रेस पर हमेशा भरोसा किया है. भाजपा सिर्फ झूठ और नफरत की राजनीति करती है. कांग्रेस जनता की सेवा और विकास की राजनीति करती है. अब समय आ गया है कि हम गांव-गांव जाकर भाजपा के झूठ को उजागर करें और कांग्रेस का परचम फिर से लहरायें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस की लोकतंत्र को बचा सकती है – सुबोधकांत सहाय

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश की मौजूदा स्थिति में केवल कांग्रेस ही वह ताकत है, जो लोकतंत्र को बचा सकती है. राहुल गांधी ही देश को नयी दिशा दे सकते हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत करने के लिए जुट जाना चाहिए.’

Sangathan Srijan Abhiyan: बादल ने कांग्रेस के योगदान को याद दिलाया

पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कांग्रेस पार्टी के योगदान को याद दिलाते हुए कहा आज देश में जो कुछ भी उपलब्धियां और विकास हम देख रहे हैं, वह कांग्रेस पार्टी की देन है. कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और देश के लिए अनगिनत बलिदान दिये. यह हमारी जिम्मेदारी है कि इस ऐतिहासिक योगदान को घर-घर, जन-जन तक पहुंचायें और संगठन को और अधिक मजबूत करें.

जामताड़ा की बैठक भावी चुनावी रणनीति की नींव

जामताड़ा की यह ऐतिहासिक बैठक इस बात का संकेत है कि कांग्रेस अब पूरी मजबूती के साथ गांव-गांव तक पहुंचने और जनता से सीधा संवाद करने की तैयारी में है. संगठन सृजन अभियान कांग्रेस की आने वाली चुनावी रणनीति की नींव है.

इसे भी पढ़ें

पैगंबर साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का आक्रोश, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज

दुर्गा पूजा से पहले झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान, नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

भुरकुंडा में अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहा कुख्यात अपराधी सुनील धोबी पतरातू से गिरफ्तार

झारखंड आंदोलन के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो के तालाब में असामाजिक तत्वों ने डाला जहर, 5 क्विंटल मछलियां मरीं

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel