सनातन धर्म अच्छे जीवन जीने की पद्धति है : महंत नवल किशोर

Updated at : 26 Mar 2026 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
सनातन धर्म अच्छे जीवन जीने की पद्धति है : महंत नवल किशोर

नारायणपुर. भैयाडीह स्थित युगल बिहार कुंज एवं मानस मंदिर में चैत्र नवरात्र और रामनवमी को लेकर भक्ति का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. भैयाडीह स्थित युगल बिहार कुंज एवं मानस मंदिर में चैत्र नवरात्र और रामनवमी को लेकर भक्ति का माहौल बना हुआ है. पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और प्रभु नाम के सुमिरन से वातावरण भक्तिमय हो गया है. श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं. युगल बिहार कुंज में बुधवार को महंत नवल किशोर शरण जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि अच्छी संगति, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का पालन ही मनुष्य को महान बनाता है. कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों और धार्मिक मूल्यों को समझने की आवश्यकता है. सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक पद्धति है, जो हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्य का बोध कराती है. महंत नवल किशोर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कथा हमें पुरुषों में उत्तम बनने की प्रेरणा देती है. श्रीराम का जीवन त्याग, आदर्श, सत्य और धर्म पालन का प्रतीक है. उनके जीवन से हमें यह शिक्षा मिलती है कि मनुष्य को अपने कुल, समाज, देश और संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि मनुष्य का जन्म केवल भौतिक सुखों के लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देने के लिए होता है. कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola