सहदेव एकादश ने राजीव एकादश को दो गोल से हराया

Updated:
विज्ञापन
सहदेव एकादश ने राजीव एकादश को दो गोल से हराया

नाला. प्रखंड मुख्यालय के समीप फुटबॉल मैदान में दिशोम गुरु क्लब कालीपाथर की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नाला. प्रखंड मुख्यालय के समीप फुटबॉल मैदान में दिशोम गुरु क्लब कालीपाथर की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उद्घाटन मैच सहदेव एकादश दुमका बनाम राजीव एकादश जामुड़िया बंगाल के बीच खेला गया. सहदेव एकादश ने बेहतर खेल प्रदर्शन कर राजीव एकादश को दो गोल से पराजित कर दिया. मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि आप बेहतर ढंग से खेल का प्रदर्शन करें. अपने-अपने प्रतिभा दिखाने का यह सशक्त मंच है. कहा, सूबे के ऊर्जावान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं. फुटबॉल से लेकर क्रिकेट, तीरंदाजी सहित अन्य खेलों में झारखंड के कई प्रतिभावान खिलाड़ी देश एवं राज्य के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. मौके पर एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य, उप प्रमुख समर माजि, भवसिंधु लायक, प्रखंड सचिव वासुदेव हांसदा, राधु मंडल, मुखिया साविका सोरेन, जनार्दन भंडारी, गुपीन सोरेन, दिपक साधु, राजू दास, ऋतुराज तिवारी, बनमाली मंडल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola