प्रसादपुर में रूपाली महतो बनी आंगनबाड़ी सेविका

Updated:
विज्ञापन
प्रसादपुर में रूपाली महतो बनी आंगनबाड़ी सेविका

कुंडहित. प्रसादपुर आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर आमसभा हुई. अध्यक्षता बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ जमाले राजा ने की.

विज्ञापन

कुंडहित. प्रसादपुर आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर आमसभा हुई. अध्यक्षता बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ जमाले राजा ने की. बीडीओ ने आमसभा में उपस्थित ग्रामीणों को चयन प्रक्रिया को लेकर जानकारी दी. सेविका पद के लिए सिउली मुर्मू, प्रिया पाल, दीपिका कुमारी, पूजा मंडल, बसंती किस्कू, रूपाली महतो, सुरमा खातून ने दावेदारी पेश की. उम्मीदवारों की योग्यता की समीक्षा के क्रम में शैक्षणिक अंक एवं उपयुक्त कागजात प्रस्तुत करने के आधार पर रूपाली महतो को सेविका पद के लिए चयन किया गया. मौके पर उपमुखिया शत्रुघ्न सोरेन, शिक्षक वासुदेव हांसदा, पर्यवेक्षिका लता किरण किस्कू, सबीना हेंब्रम, एएनएम नयन कुमारी राउत, प्रभारी सेविका रिंकू कापड़ी उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola