आरपीएफ ने चोरी के आरोप में मिहिजाम से छह लोगों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
आरपीएफ ने चोरी के आरोप में मिहिजाम से छह लोगों को किया गिरफ्तार

मिहिजाम. चित्तरंजन में आरपीएफ के स्पेशल ब्रांच ने एक निर्माणाधीन स्टोर से चोरी मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

– गिरफ्तार दो बदमाश नाथू और छोटू पुराना हिस्ट्री शीटर है प्रतिनिधि, मिहिजाम चित्तरंजन में आरपीएफ की स्पेशल ब्रांच ने एक निर्माणाधीन स्टोर से चोरी मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में मेसर्स आदित्य आरदेव कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पर्यवेक्षक आनंद कुमार महतो ने शिकायत दर्ज करायी थी. इसमें बताया कि 4 जून को निर्माण स्थल पर काम बंद हो गया था. 15 जून को पुनः वापस स्टोर आने पर पाया कि स्टोर रूम का दरवाजा टूटा हुआ है. बदमाशों ने स्टोर साइट से करीब एक लाख रुपये के समान की चोरी कर ली है. चोरी किये गये समान में 14 इंच का कटर मशीन, 4 इंच का प्लाई कटर मशीन, ब्रेकर मशीन, टुल्लू पम्प, गैस सिलिंडर, वेट मशीन, केपीटीपीपीआर पाइप जोड़ने वाली मशीन एमएस राॅड आदि थे. इस मामले में आरपीएफ आइजी के निर्देश पर गठित टीम ने चित्तरंजन बस पड़ाव के पास छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इनमें मिहिजाम के अमन राॅय, दिनेश दास, दीपक साव उर्फ छोटू नारायण रजक, सुरेंद्र हरी, पवन दास शामिल है. पुलिस के अनुसार नाथू और छोटू पुराने हिस्ट्री शीटर हैं. दोनों कई आपराधिक मामले में जेल जा चुका हैं. मालूम हो कि इससे पूर्व आरपीएफ के स्पेशल ब्रांच व चित्तरंजन पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप तीन लोगों को गिरफ्तार किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola