आद्रा मंडल में 25 से 31 मई तक रोलिंग ब्लॉक, कई मेमू ट्रेनें रद्द
Published by : UMESH KUMAR Updated At : 25 May 2026 7:31 PM
जामताड़ा. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 25 मई से 31 मई तक संयुक्त इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं एस एंड टी रोलिंग ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान कई कोचिंग (मेमू) ट्रेनों का अस्थायी रूप से विनियमन किया गया है.
संवादाता, जामताड़ा. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 25 मई से 31 मई तक संयुक्त इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं एस एंड टी रोलिंग ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान कई कोचिंग (मेमू) ट्रेनों का अस्थायी रूप से विनियमन किया गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांच लेने की अपील की है. इस दौरान 68061/68062 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू 25 एवं 28 मई को प्रारंभ होने वाली यात्राएं रद्द रहेंगी. वहीं, 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 27 मई एवं 30 मई को आद्रा स्टेशन तक ही चलेंगी. आद्रा और टाटानगर के बीच सेवा रद्द रहेंगी. 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू 26 मई को प्रारंभ होने वाली यात्रा आद्रा में ही समाप्त होगी. आद्रा और आसनसोल के बीच सेवा रद्द रहेंगी. 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 27 मई एवं 30 मई को आद्रा तक ही संचालित होंगी. आद्रा और पुरुलिया के बीच सेवा रद्द रहेंगी. 68070 आसनसोल-आद्रा मेमू 26 मई एवं 30 मई को अपने निर्धारित समय रात 10:35 बजे के बजाय 45 मिनट विलंब से रात 11:20 बजे आसनसोल से रवाना होगी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










